फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में दो आईपीएस व 31 एचपीएस अफसरों का तबादला

Sun, 03 Apr 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
हिमाचल में 16 पुलिस अफसरों के तबादले किए गए हैं। - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने शनिवार को तुरंत प्रभाव से दो आईपीएस और 31 एचपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी कर दिए। इसके अनुसार, राज्य चौकसी ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर को महेंद्रगढ़ (नारनौल) का पुलिस अधीक्षक और महेंद्रगढ़ (नारनौल) की पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी को राज्य चौकसी ब्यूरो में पुलिस अधीक्षक के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन


अंबाला ग्रामीण के डीसीपी विजय प्रताप को सीआईडी में पुलिस अधीक्षक, अंबाला क्राइम के डीसीपी बिक्रम कपूर को उनके मौजूदा कार्यभार के अलावा अंबाला ग्रामीण के डीसीपी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। एचवीपीएनएल के डीएसपी आदर्शदीप सिंह को यमुनानगर मुख्यालय का डीएसपी नियुक्त किया गया है। वहीं, यमुनानगर मुख्यालय के डीएसपी जोगिंदर शर्मा को एचवीपीएनएल का डीएसपी लगाया गया है। दूसरी आईआरबी भौंडसी के डीएसपी बीरेम सिंह को रेवाड़ी का डीएसपी, पेहोवा के डीएसपी चंद्रपाल को भिवानी मुख्यालय का डीएसपी नियुक्त किया गया है। मेवात के डीएसपी आशीष चौधरी को पेहोवा का डीएसपी, हांसी के डीएसपी संदीप मलिक को सीआईडी में डीएसपी नियुक्त किया गया है। तीसरी आईआरबी सुनारिया के डीएसपी नरेंद्र सिंह कादियान को हांसी का डीएसपी, जीआरपी अंबाला मुख्यालय के डीएसपी सुरेश चंद को अंबाला कैंट में एसीपी के पद पर नियुक्त किया गया है। 

अंबाला कैंट के एसीपी जगदीप सिंह को जीआरपी अंबाला मुख्यालय का डीएसपी, सिरसा मुख्यालय के डीएसपी जगदीश कुमार को हिसार जीआरपी में डीएसपी नियुक्त किया है। हिसार जीआरपी के डीएसपी विजय कुमार कक्कड़ को सिरसा मुख्यालय का डीएसपी, भिवानी मुख्यालय के डीएसपी अशोक बख्शी को राज्य चौकसी ब्यूरो में डीएसपी नियुक्त किया गया है। दादरी के डीएसपी राजेश देशवाल को सिवानी का डीएसपी, आरटीसी भौंडसी के डीएसपी सुरेश कुमार को दादरी का डीएसपी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


एचवीपीएनएल के डीएसपी राजीव कुमार को आरटीसी भौंडसी का डीएसपी, एचवीपीएनएल के डीएसपी रमेश कुमार अरोड़ा को रोहतक का डीएसपी नियुक्त किया गया है। नारनौल की डीएसपी तान्या सिंह को एचपीए मधुबन का डीएसपी, रोहतक के डीएसपी पुष्पा खत्री को नारनौल का डीएसपी, एचवीपीएनएल के डीएसपी बलबीर सिंह को पलवल का डीएसपी तथा सीआईडी के डीएसपी मोहम्मद जामल को रेवाड़ी का डीएसपी नियुक्त किया गया है। 

रेवाड़ी के डीएसपी विरेंद्र सिंह को सीआईडी का डीएसपी, प्रथम आईआरबी भौंडसी के डीएसपी जयप्रकाश को फरीदाबाद का एसीपी, सीआईडी के डीएसपी संजीव कुमार को रेवाड़ी का डीएसपी, एससीबी के डीएसपी ओम प्रकाश को गन्नौर का डीएसपी, गन्नौर के डीएसपी सतीश कुमार को खरखौदा का डीएसपी, खरखौदा के डीएसपी प्रदीप कुमार को सीआईडी का डीएसपी लगाया गया है। समालखा के डीएसपी गोरखपाल को कोसली का डीएसपी, कोसली के डीएसपी विरेंद्र सिंह को एचवीपीएनएल का डीएसपी और पानीपत के डीएसपी आत्मा राम को समालखा का डीएसपी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें