फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 आईएएस और 3 एचसीएस का तबादला, पंचकूला का डीसी भी बदला

Sat, 14 Jan 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
तबादला - फोटो : demo pics
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने अफसरशाही में एक और फेरबदल किया है। इस बार दस आईएएस अधिकारी व तीन एसचीएस बदले गए हैं। सरकार ने पंचकूला, गुरुग्राम, फरीदाबाद और यमुनानगर के डीसी को भी हटा दिया है। फरीदाबाद के डीसी का जिम्मा निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क समीर पाल सरो को सौंपा गया है। फरीदाबाद के डीसी चंद्र शेखर निदेशक मौलिक शिक्षा लगाए गए हैं। इससे पहले वह निदेशक स्कूल शिक्षा का जिम्मा संभाल चुके हैं। निदेशक मौलिक शिक्षा आरएस खरब को सरकार ने यमुनानगर का डीसी नियुक्त किया है। 
विज्ञापन


गुरुग्राम के डीसी टीएल सत्यप्रकाश को सरकार ने अहम विभागों का जिम्मा सौंपा है। उन्हें निदेशक टाउन एंड कंट्री प्लानिंग और निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क लगाया गया है। निदेशक टाउन एंड कंट्री प्लानिंग का पद अभी खाली चल रहा है। सीएलयू की पावर निदेशक को सौंपने के बाद सरकार अनुभवी अधिकारी की तलाश में थी।

यमुनानगर के डीसी एसएस फुलिया स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के स्टेट प्रोजेक्ट निदेशक का जिम्मा संभालेंगे। निदेशक पर्यटन गौरी पराशर जोशी को पंचकूला का डीसी नियुक्त किया गया है। डीसी पंचकूला गरिमा मित्तल हरियाणा खादी एवं विलेज इंडस्ट्रीज बोर्ड की सीईओ लगाई गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक मौलिक शिक्षा आरएस खरब को डीसी यमुनानगर का जिम्मा

- फोटो : डेमो पिक
गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथारिटी के ओएसडी वी उमाशंकर नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे। हुडा पंचकूला के प्रशासन हरदीप सिंह को गुरुग्राम का डीसी नियुक्त किया गया है।

नगर निगम गुरुग्राम के अतिरिक्त आयुक्त अमित खत्री को गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथारिटी के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी का भी अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। सिंचाई विभाग के विशेष सचिव एचसीएस अधिकारी राम सरूप वर्मा हुडा पंचकूला के प्रशासक लगाए गए हैं। 

हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड गुरुग्राम के जोन प्रशासक अशोक कुमार गर्ग को गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथारिटी के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। 

एसडीएम हांसी अनिल नागर स्कूल शिक्षा बोर्ड भिवानी के सचिव नियुक्त किए गए हैं। वे इस पद से आईएस धीरेंदद्र खड़गटा को रिलीव करेंगे। उनके नियुक्ति आदेश अभी जारी नहीं किए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें