दफ्तर में बैठकर कई सालों से बाबूगिरी करने वाले पुलिस जवानों को अब पुलिस स्टेशन और सड़क पर खड़े होकर ड्यूटी करनी पड़ेगी।
एक ही सीट पर काफी समय से ड्यूटी करने वाले जवानों को पुलिस विभाग एक यूनिट से दूसरी यूनिट में तबादला करने वाला है। पुलिस विभाग में तबादलों को लेकर लिस्ट बननी शुरू हो रही है।
पब्लिक डिलिंग बेहतर करने और लोगों के बीच विश्वास जीतने के लिए थाने में तैनात जांच अधिकारी से लेकर कांस्टेबलों का तबादला होगा।
चंडीगढ़ पुलिस के जवान भी काफी समय से अपने तबादलों का इंतजार कर रहे हैं। विभाग दीवाली के बाद लिस्ट जारी करने वाला था लेकिन टेनिस चैंपियनशिप टल गई थी।