फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नौ आईपीएस अधिकारियों के तबादले, डीजीपी को पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के चेयरमैन की अतिरिक्त जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने नौ आईपीएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। डीजीपी शत्रुजीत कपूर को हरियाणा पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमैन और एडीजीपी ओपी सिंह को हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के एमडी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इस संबंध में गृह सचिव अनुराग रस्तोगी ने आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार, एडीजीपी एएस चावला को एससीआरबी के अतिरिक्त निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार, एडीजीपी ममता सिंह को एडीजीपी साइबर की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस अरुण सिंह को आईजीपी माॅडराइजेश, अशोक कुमार को आईजीपी स्टेट क्राइम ब्रांच, ओमप्रकाश को आईजी पीटीसी सुनारियां और शिवचरण को ज्वाइंट कमीशनर पुलिस फरीदाबाद नियुक्त किया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें