मेवात और हरियाणा कैडर में होगी भर्ती, गणित और फिजिक्स शिक्षक के सबसे ज्यादा पद
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में शिक्षकों की कमी को दूर करने की कवायद शुरू कर दी है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के जरिये 4216 शिक्षकों को ऑफर लेटर भेजने के बाद अब हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) तीन हजार पीजीटी की भर्ती करेगा। आयोग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
एचपीएससी मेवात और शेष हरियाणा कैडर के तहत 20 विषयों में 3069 शिक्षकों की भर्ती करेगा। सबसे ज्यादा गणित और फिजिक्स विषय के शिक्षक भर्ती किए जाएंगे। एचपीएससी की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक 25 जुलाई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी और 14 अगस्त तक की तिथि निर्धारित की गई है। सरकार के नियमानुसार अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग को आयु में पांच-पांच वर्ष की छूट दी जाएगी। इसके साथ ही दिव्यांग, विधवा और तलाकशुदा महिला को भी पांच-पांच साल और अन्य निर्धारित की गई श्रेणियों में भी नियमानुसार छूट मिलेगी।
हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत 7 हजार युवाओं को ऑफर लेटर भेजे थे। इनमें 4216 शिक्षक, 650 चपरासी, 787 सफाई कर्मी, 466 चौकीदार, 226 पटवारी, 52 ड्राइवर, 50 शिफ्ट अटेंडेंट, 14 स्टाफ नर्स, 22 लीगल असिस्टेंट तथा 24 सहायक लाइनमैन सहित अन्य पद शामिल थे।
भर्ती किए जाने वाले शिक्षकों का ब्योरा
विषय
शेष हरियाणा कैडर
मेवात कैडर
बायोलॉजी
238
-
केमिस्ट्री
255
-
कॉमर्स
164
-
इकोनॉमिक्स
129
03
अंग्रेजी
174
12
फाइन आर्ट
12
04
ज्योग्राफी
116
09
हिंदी
-
04
इतिहास
144
21
होम साइंस
48
05
गणित
414
42
संगीत
87
01
फिजिकल एजुकेशन
226
23
फिजिक्स
410
36
पोलिटिक्ल साइंस
283
59
साइकोलॉजी
-
01
संस्कृत
-
69
सोशोलॉजी
38
02
उर्दू
04
-
पंजाबी
50
-