फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात एचसीएच अफसरों का तबादला, देखिए सूची

Mon, 28 Jul 2014 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने सात एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण और नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। हरियाणा आवास बोर्ड के सचिव महावीर कौशिक को हरियाणा पुलिस भर्ती बोर्ड के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार दिया है।
विज्ञापन


नरवाना के एसडीएम सतबीर सिंह जांघू को फतेहाबाद का एसडीएम लगाया गया है। हरियाणा पुलिस भर्ती बोर्ड के सचिव सुशील कुमार-1 को नरवाना का एसडीएम एवं अतिरिक्त कलक्टर लगाया गया है।

हिसार के एसडीएम अशोक कुमार बंसल को हिसार हुडा का संपदा अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। फतेहाबाद के सिटी मजिस्ट्रेट गिरीश कुमार को हिसार का सिटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


हिसार के सिटी मजिस्ट्रेट प्रशांत को बरवाला का  एसडीएम लगाया गया है। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, कुरुक्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. किरण सिंह को फतेहाबाद का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। एचसीएस अधिकारी मुकेश कुमार के नियुक्ति आदेश बाद में जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें