फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: मालेरकोटला और मानसा के डीसी बदले, 15 आईएएस और 16 पीसीएस अफसरों का तबादला

Wed, 09 Aug 2023 09:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कृषि व किसान कल्याण विभाग के सचिव रहे अर्शदीप सिंह थिंड को बदलकर कराधान आयुक्त पंजाब लगाया गया है। श्रुति सिंह को सचिव कार्मिक लगाते हुए सचिव विजिलेंस, सचिव सामान्य प्रशासन व समन्वय और रेजिडेंट कमिश्नर पंजाब भवन नई दिल्ली का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार ने बुधवार को मालेरकोटला और मानसा के जिला उपायुक्तों समेत 15 आईएएस और 16 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। आदेश के मुताबिक आईएएस अधिकारी संयम अग्रवाल को मालेरकोटला के जिला उपायुक्त पद से हटाकर पंजाब म्युनिसिपल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी का ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर-कम-सीईओ लगाया गया है जबकि बठिंडा की एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) पल्लवी को मालेरकोटला में जिला उपायुक्त लगाया गया है। इसी तरह मानसा के डीसी ऋषि पाल सिंह की सेवाएं स्थानीय निकाय विभाग को सौंपते हुए उन्हें जालंधर नगर निगम में कमिश्नर नियुक्त किया गया है और मानसा में परमवीर सिंह को डीसी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


अन्य आईएएस अधिकारियों में कुमार राहुल को अब जेल सचिव बना दिया गया है। वह अभी तक सचिव सामान्य प्रशासन व समन्वय के पद पर रहते हुए सचिव कार्मिक और सचिव विजिलेंस का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। इनके अलावा, पंजाब के कराधान आयुक्त कमल किशोर यादव को बदलकर सचिव स्कूल शिक्षा लगाते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंजाब ब्यूरो ऑफ इनवेस्टमेंट प्रमोशन का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। 

कृषि व किसान कल्याण विभाग के सचिव रहे अर्शदीप सिंह थिंड को बदलकर कराधान आयुक्त पंजाब लगाया गया है। श्रुति सिंह को सचिव कार्मिक लगाते हुए सचिव विजिलेंस, सचिव सामान्य प्रशासन व समन्वय और रेजिडेंट कमिश्नर पंजाब भवन नई दिल्ली का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री के स्पेशल प्रिंसिपल सेक्रेटरी रवि भगत जोकि सचिव पंजाब ग्रामीण विकास बोर्ड और मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (पेडा) का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे, से पेडा का अतिरिक्त प्रभार वापस लेकर सचिव नवीन एवं नवीकरण ऊर्जा स्त्रोत विभाग का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

स्पेशल सेक्रेटरी (सामान्य प्रशासन व समन्वय) संदीप हंस को स्पेशल सेक्रेटरी परसोनल लगाते हुए एडिशनल चीफ एग्जीक्युटिव ऑफिसर पंजाब ब्यूरो आफ इनवेस्टमेंट प्रमोशन का अतिरिक्त चार्ज, मार्कफेड के प्रबंध निदेशक गिरीश दयालन को इसी पद पर बनाए रखते हुए पंजाब स्टेट ई-गवर्नेंस सोसायटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्पेशल सेक्रेटरी गवर्नेंस रिफॉर्म एंड पब्लिक ग्रीवांसेज और निदेशक गवर्नेंस रिफॉर्म एंड पब्लिक ग्रीवांसेज का अतिरिक्त चार्ज, बठिंडा म्युनिसिपल कारपोरेशन के कमिश्नर राहुल को बदलकर अमृतसर में एमसी कमिश्नर, एडिशनल कमिश्नर टैक्सेशन-1 पटियाला विराज श्यामकरण तिकड़े को बदलकर एडीसी (जनरल) मोहाली, सुलतानपुर लोधी के एसडीएम चंद्रेयजोती सिंह को एसडीएम मोहाली, दसूहा के एसडीएम ओजस्वी जोकि टांडा के एसडीएम का चार्ज भी संभाल रहे थे, को बदल कर ज्वाइंट सेक्रेटरी विजिलेंस एंड कोआर्डिनेशन लगाया गया है।
विज्ञापन

पीसीएस अधिकारियों में स्पेशल सेक्रेटरी परसोनल एंड कोआर्डिनेशन दलविंदरजीत सिंह को राज्य के मुख्य सचिव के साथ ‘ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी टू चीफ सेक्रेटरी’ लगाया गया है जबकि श्री मुक्तसर साहिब में एडीसी (ग्रामीण विकास) बिक्रमजीत सिंह शेरगिल को बदलकर ज्वाइंट सेक्रेटरी सामान्य प्रशासन व समन्वय, नियुक्ति के लिए उपलब्ध पूजा सयाल को एडीसी (जनरल) रोपड़, मोहाली के एडीसीस (ग्रामीण विकास) अमित बाम्बी को एडीसी (ग्रामीण विकास) मानसा, गृह मामले व न्याय विभाग में ज्वाइंट सेक्रेटरी राजदीप कौर को ज्वाइंट सेक्रेटरी विजिलेंस और समन्वय, गृह विभाग के ही ज्वाइंट सेक्रेटरी आनंद सागर शर्मा को ज्वाइंट सेक्रेटरी कृषि व किसान कल्याण विभाग, रोपड़ की एडीसी (जनरल) ईशा सिंघल को एडीसी (जनरल) फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट की एडीसी (जनरल) ज्योति बाला को इसी पद पर बनाए रखते हुए रजिस्ट्रार बाबा फरीद यूनिवर्सिटी का अतिरिक्त चार्ज और गढ़शंकर की एसडीएम जश्नप्रीत कौर गिल को ज्वाइंट कमिश्नर पटियाला म्युनिसिपल कारपोरेशन लगाया गया है।

पंजाब अर्बन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी की एडिशनल चीफ एडमिनिस्ट्रेटर (पॉलिसी एंड हेडक्वार्टर) गीतिका सिंह को बदलकर एडीसी (ग्रामीण विकास) मोहाली, अमृतसर-2 की एसडीएम दमनदीप कौर को पंजाब अर्बन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी की एडिशनल चीफ एडमिनिस्ट्रेटर का अतिरिक्त चार्ज, पटियाला एमसी की ज्वाइंट कमिश्नर जीवनजोत कौर को ज्वाइंट एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर (प्रशासन) पटियाला लगाते हुए एडिशनल कमिश्नर टैक्सेशन-1 पटियाला का अतिरिक्त चार्ज, एडिशनल कमिश्नर टैक्सेशन-1 पटियाला स्वाति टिवाणा को एसडीएम खन्ना, मुख्यमंत्री कार्यालय में डिप्टी सेक्रेटरी यशपाल शर्मा को इस पद साथ-साथ चीफ मैनेजर (परसोनल) मार्कफेड का अतिरिक्त चार्ज, मोहाली एमसी की ज्वाइंट कमिश्नर किरण शर्मा को डिप्टी सेक्रेटरी परसोनल एंड कोआर्डिनेशन और मोगा में मुख्यमंत्री की फील्ड आफिसर जोकि असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) मोगा का अतिरिक्त चार्ज संभाल रही थीं, को मोहाली में असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) नियुक्त किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें