फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हरियाणा और पंजाब के 10 जजों का तबादला, पढ़ें- किसे-कहां भेजा गया

Tue, 17 Oct 2023 12:06 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

गुरुग्राम के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश शर्मा को पानीपत में इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल व लेबर कोर्ट में डेपुटेशन पर भेजा गया है। पानीपत के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार वर्मा का तबादला नूंह में किया गया है।
विज्ञापन
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा के चार व पंजाब के छह जजों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार की ओर से जारी आदेश के अनुसार फरीदाबाद के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार (प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट) को नूंह में, जबकि नूंह के प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट को फरीदाबाद में ट्रांसफर किया गया है। गुरुग्राम के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश शर्मा को पानीपत में इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल व लेबर कोर्ट में डेपुटेशन पर भेजा गया है। पानीपत के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार वर्मा का तबादला नूंह में किया गया है।

नवल कुमार को चंडीगढ़ से फिरोजपुर भेजा

हाईकोर्ट ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश व एडिशनल लीगल रीमेंब्रेंस नवल कुमार को चंडीगढ़ से फिरोजपुर, ललित कुमार सिंगला को जालंधर से अमृतसर, संजीव जोशी को लुधियाना इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल व लेबर कोर्ट में डेपुटेशन से वापस लुधियाना कोर्ट बुलाया गया है। राम कुमार सिंगला को बठिंडा से फरीदकोट, जसविंदर सिंह को अमृतसर से जालंधर व मनोज कुमार को लुधियाना कोर्ट से इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल व लेबर कोर्ट ट्रांसफर किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें