फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की अफसरशाही में फेरबदल की तैयारी

Thu, 06 Nov 2014 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार सीएमओ में फेरबदल के बाद अब अफसरशाही में फेरबदल की तैयारी में है। सरकार इस सप्ताह तबादलों की सूची जारी कर सकती है।
विज्ञापन


इसमें पहले प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों से लेकर जिलों के डीसी, एसपी स्तर तक के अधिकारियों के तबादलों की चर्चा है। सीएमओ के बाद सीआईडी जैसे विभाग में अहम पदों पर पुलिस अधिकारियों की तैनाती की जा चुकी है।

चुनाव से पहले कांग्रेस सरकार ने जिलों में डीसी और एसपी लगाए थे। मुख्यमंत्री कार्यालय में विस्तार की उम्मीद लगाए बैठे अधिकारियों की नजर भी मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर टिकी है। मुख्यमंत्री ने सहमति जताई तो मुख्यमंत्री कार्यालय में भी विस्तार संभव है।
विज्ञापन


गुजरात से आने वाले अधिकारियों की चर्चा पर विराम लग गया है। हरियाणा की अफसरशाही ने अपना विरोध सरकार के नुमाइंदों के समक्ष जता दिया है। इसके बाद गुजरात के अधिकारियों के हरियाणा आने की चर्चाएं बंद हो गई हैं।
विज्ञापन


आईएएस अधिकारियों के बाद सरकार की नजर आईपीएस अधिकारियों पर है। पुलिस महानिदेशक  और रेंज में तैनात आईजी भी शामिल होंगे। केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर गए कुछ अधिकारी भी हरियाणा आ सकते हैं। सरकार में ईमानदार अधिकारियों की तलाश में हरियाणा काडर के दक्षिण भारत के अधिकारियों के कुछ नामों पर भी चर्चा चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें