फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर गूंजेगी छुक-छुक की आवाज: 82 दिन बाद बहाल हुआ बैजनाथ-पपरोला-कांगड़ा नैरोगेज रेल ट्रैक, ट्रेन से घूमे वादियां

Wed, 25 Sep 2024 06:39 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

कांगड़ा घाटी पठानकोट-नूरपुर-कांगड़ा-बैजनाथ पपरौला-जोगिंदर नगर से नैरोगेज रेल पर फिर से ट्रेनों की आवाज गूंजेगी। 82 दिन से बंद यह ट्रैक रेल के लिए बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
कांगड़ा स्टेशन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ-पपरोला-कांगड़ा रेल सेक्शन के बीच एक बार फिर से छुक-छुक ट्रेनों की आवाज गुंजेगी। पठानकोट से जोगिंद्रनगर के बीच नैरोगेज ट्रेलवे ट्रैक पर वीरवार से ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू हो रहा है। अब इस ट्रैक पर फिर से ट्रेने दौड़ेंगी। 82 दिन से बंद पड़ा यह ट्रैक अब ट्रेनों के लिए फिर से बहाल कर दिया गया है। वादियों व पहाड़ियों के बीच से होकर जाने वाले इस ट्रैक पर यात्री शानदार सफर का मजा फिर से उठा सकेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि जुलाई में बहुत ज्यादा बारिश होने के चलते अनेक जगहों पर पहाड़ी खिसकने से चट्टानें रेल पटरी पर गिर गई थी और कुछ स्थानों पर ट्रैक के किनारे धंस गए थे। इसीलिए छह जुलाई से उक्त सेक्शन पर ट्रेनों की आवाजाही बंद कर दी गई थी।

रेल डिवीजन फिरोजपुर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि कांगड़ा घाटी पठानकोट-नूरपुर-कांगड़ा-बैजनाथ पपरौला-जोगिंदर नगर से नैरोगेज रेल संपर्क उपलब्ध कराती है। जुलाई के बरसाती मौसम में उक्त रेल सेक्शन पर कई जगहों पर पहाड़ी खिसकने से चट्टानें रेल पटरी पर गिर गई थी। कुछ स्थानों पर रेल ट्रैक के किनारे धंस गए थे। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छह जुलाई से इस सेक्शन ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। मरम्मत के बाद इसे 26 सितंबर से बैजनाथ पपरोला-कांगड़ा के बीच रेल सेवा को बहाल किया जा रहा है।
विज्ञापन


सैनी ने बताया कि बैजनाथ पपरोला-कांगड़ा के बीच दो जोड़ी रेलगाड़ियों का संचालन किया जाएगा। रेलगाड़ी संख्या 04700 बैजनाथ पपरोला से सुबह 6:30 बजे चलकर सुबह 08:45 बजे कांगड़ा पहुंचेगी और वापसी में रेलगाड़ी संख्या 04699 कांगड़ा से सुबह 9:30 बजे चलकर दोपहर 12:00 बजे बैजनाथ पपरोला पहुंचेगी। रेलगाड़ी संख्या 04686 बैजनाथ पपरोला से दोपहर 15:00 बजे चलकर शाम 17:10 बजे कांगड़ा पहुंचेगी और वापसी में रेलगाड़ी संख्या 04685 कांगड़ा से शाम 18:00 बजे चलकर रात्रि 20:20 बजे बैजनाथ पपरोला पहुंचेगी। ये रेलगाड़ियां मझेहरा हिमाचल, पंचरुखी, पट्टी राजपुरा, पालमपुर हिमाचल, सुलह हिमाचल, परोर, चमुंडा मार्ग, नगरोटा, समलोटी तथा कांगड़ा मंदिर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें