चंडीगढ़ से यूपी जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में तो यात्रियों भीड़ कुछ ज्यादा ही देखने को मिल रही है। हाल ये है कि सद्भावना और ऊंचाहार एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है।
इन ट्रेनों में सीट कन्फर्म करवाने के लिए यात्रियों को बड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। इन ट्रेनों में न सिर्फ होली के दिन बल्कि अगले सप्ताह तक के लिए भी लंबी वेटिंग है।
15 मार्च को लंबी वेटिंग
चंडीगढ़ से लखनऊ जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस में होली से दो दिन पहले 15 मार्च को स्लीपर क्लास में 440 से अधिक की वेटिंग है। जबकि इसी दिन थर्ड एसी में 130 और सेकेंड एसी में 60 की वेटिंग है।
वहीं इलाहाबाद जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस में 15 मार्च को स्लीपर में 428 और थर्ड एसी में 63 की वेटिंग है। इसी तरह कालका मेल में स्लीपर क्लस में 141, पश्चिम एक्सप्रेस में 82 और गरीबरथ एक्सप्रेस में 114 की वेटिंग चल रही है।