फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी राहत, अब फिर से दौड़ने लगेंगी सभी ट्रेनें

Thu, 25 Feb 2016 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन खत्म होने के बाद बुधवार को ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया। अब सभी ट्रेनें दौड़ने लगेंगी। बुधवार को चंडीगढ़ - डिब्रूगढ़ और चंडीगढ़ -जयपुर इंटरसिटी को छोड़कर बाकी यहां से चलने वाली सभी ट्रेनें रवाना कर दी गईं। वीरवार को ऊना-नई दिल्ली जनशताब्दी नहीं चलेगी।
विज्ञापन


बाकी सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर चलेंगी। बुधवार को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से दो शताब्दी ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना की गई। कालका - नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस सुबह 6.45 बजे रवाना की गई। वहीं दूसरी शताब्दी दोपहर 12 बजे रवाना की गई। यह ट्रेन सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद होते हुए नई दिल्ली गईं।

वहीं दिल्ली से चंडीगढ़ आने वाली दोनों शताब्दी एक्सप्रेस अपने पुराने रूट पानीपत-करनाल होते हुए चंडीगढ़ आई। चंडीगढ़ से शाम के समय चलने वाली ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चलाई गई। इसमें पहले चंडीगढ़-ऊंचाहार एक्सप्रेस शाम 4.30 बजे, हावड़ा-कालका मेल को निर्धारित समय रात 1.10 बजे रवाना किया गया।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक टीपी सिंह ने बताया कि 10 ट्रेनें रद्द थीं। 25 फरवरी से सभी ट्रेनों का संचालन समय पर किया जाएगा। ट्रेनों का संचालन शुरू करने से पहले रेलवे की ओर से अंबाला से नई दिल्ली के बीच  ट्रैक का सर्वे कराया गया।

रेलवे स्टेशन से 25 फरवरी को सभी ट्रेनों का संचलान शुरू कर दिया जाएगा। सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से रवाना होंगी। इसके लिए रेलवे प्रशासन की ओर से ट्रैक का सर्वे कराया जा चुका है।
विज्ञापन

- दिनेश कुमार, डीआरएम, अंबाला डिवीजन 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें