फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 55 मेडिकल अफसरों को बर्न मैनेजमेंट का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (ट्रॉमा एंड बर्न्स) की ओर से व्यापक बर्न मैनेजमेंट कोर्स आयोजित किया गया। इसमें हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के 55 मेडिकल अफसरों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण में जलने के मरीजों के शुरुआती इलाज से लेकर पुनर्वास तक की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कोर्स के दौरान बर्न शॉक व तरल प्रबंधन, एयरवे मैनेजमेंट, इनहेलेशनल बर्न, इलेक्ट्रिकल बर्न, घाव की जांच, ड्रेसिंग, एस्कारोटॉमी, स्प्लिंटिंग और बच्चों में जलने की स्थिति जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों को पीजीआई के बर्न आईसीयू और स्किन बैंक का व्यावहारिक अनुभव भी कराया गया। इसका उद्देश्य मेडिकल अफसरों को जलने के मरीजों के बेहतर और समयबद्ध उपचार के लिए आवश्यक कौशल से लैस करना रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें