यह नया रेलवे ट्रैक बिछने से आम जन को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि केंद्र सरकार से संबंधित रेलवे, सड़क और एविएशन के जो भी कार्य पेंडिंग हैं उनकी प्रगति रिपोर्ट लें और समय पर कार्य पूरा कराएं।
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने ऑरबिटल रेल कॉरिडोर प्रोजेक्ट के बारे में भी अपडेट लिया। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि रेलवे लाइन बिछाने के लिए जमीन उपलब्ध करवाने के काम ने गति पकड़ ली है। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब पांच हजार छह सौ करोड़ से अधिक संभावित है और यह पलवल, गुरुग्राम, नूंह, झज्जर होते हुए सोनीपत तक जाएगा।
बैठक में कुरुक्षेत्र में एलिवेटिड रोड को लेकर भी अधिकारियों ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह प्रोजेक्ट 2024 के मध्य तक पूरा हो जाएगा। डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को जींद में रेलवे बाईपास की संभावना तलाशने के भी निर्देश दिए। इसी तरह बहादुरगढ़ में एलिवेटिड रेलवे ट्रेक की भी बैठक में विस्तार से चर्चा की गई।