श्रीनगर रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन, ऊपर जमी हुई बर्फ।
रेल डिवीजन फिरोजपुर के रेल मंडल प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर में ट्रेन चलाने के संबंध में सेफ्टी, सिक्योरिटी व ट्रैक का बडगाम से बारामुला स्टेशन के बीच निरीक्षण किया। निरीक्षण में सब कुछ ठीक पाए जाने पर मंगलवार से घाटी में दो ट्रेनें चलाने की अनुमति दी है।
डीआरएम राजेश अग्रवाल ने बताया कि घाटी में काफी बर्फ पड़ रही है। ट्रैक का निरीक्षण करने के अलावा सेफ्टी व सिक्योरिटी की भी जांच की गई। इसके बाद सोमवार ट्रेन किया गया। डीआरएम ने बताया कि कश्मीर घाटी में ट्रेन के सुरक्षित संचालन के संबंध में जीआरपी व जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारियों से उचित आश्वासन मिलने के बाद सोमवार को श्रीनगर से बारामुला के बीच डीएमयू ट्रेन का ट्रायल रन कराने के आदेश दिए गए थे।
मंगलवार से श्रीनगर-बारामूला-श्रीनगर के बीच दो ट्रेनें चलाई जाएंगी। ट्रेनों का समय ट्रेन संख्या 74619 श्रीनगर से 10:05 बजे प्रस्थान करके 11:45 बजे बारामुला पहुंचेगी। ट्रेन संख्या-74618 बारामुला से 11:55 बजे प्रस्थान करके13:40 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। ट्रेन संख्या-74637 श्रीनगर से 11:10 बजे चलकर 12:55 बजे बारामूला पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या-74640 बारामुल्ला से 13:05 बजे रवाना होकर 14:45 बजे श्रीनगर पहुंचेगी।