फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए शेड्यूल के अनुसार चलेगी अमृतसर के लिए ट्रेन

Mon, 04 Nov 2013 07:58 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्राइसिटी के लोग अब ट्रेन से अमृतसर जाकर स्वर्ण मंदिर में मत्था टेककर शाम को वापस चंडीगढ़ लौट सकेंगे। चंडीगढ़ से अमृतसर के बीच नई इंटरसिटी 17 नवंबर से गुरु नानक देव जयंती पर शुरू हो रही है।
विज्ञापन


इस ट्रेन शुरू होने से पहले ही इसके समय में बदलाव किया गया है। इससे श्रद्धालुओं को अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के लिए पांच घंटे मिलेंगे।

रेलवे ने एक जुलाई को जब इस ट्रेन का शेड्यूल जारी किया था तो ट्रेन के समय पर ट्राइसिटी के लोगों के साथ-साथ पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री और चंडीगढ़ के सांसद पवन कुमार बंसल ने भी आपत्ति की थी।

इसके बाद बंसल ने रेल मंत्री तक लोगों के संदेश को पहुंचाया और यही वजह है कि ट्रेन को नए समय पर चलाया जाएगा।

समय की आधिकारिक घोषणा नहीं
अमृतसर के लिए शुरू होने वाली नई ट्रेन का शेड्यूल तो अभी जारी नहीं हुआ है लेकिन रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन सुबह 7:00 बजे के आसपास चंडीगढ़ से चलेगी और दोपहर लगभग 11:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
विज्ञापन


वापसी में यह ट्रेन शाम 5:30 से 6 बजे के बीच अमृतसर से प्रस्थान करेगी और रात को 10 से 10:30 बजे के बीच चंडीगढ़ पहुंचेगी।

अभी अमृतसर और चंडीगढ़ के बीच जो सुपरफास्ट एक्सप्रेस चलती है वह चंडीगढ़ से शाम 5:30 बजे चलती है और रात 9:10 बजे अमृतसर पहुंचती है।

अमृतसर से सुबह 5:20 बजे रवाना होती है और सुबह 9:05 मिनट पर चंडीगढ़ पहुंचती है। इससे उन यात्रियों को लाभ नहीं मिल पा रहा था जो कि सुबह अमृतसर जाकर शाम को वापस लौटना चाहते थे। चंडीगढ़ के लोगों को अमृतसर में रात्रि ठहराव की परेशानी आती है।

पहले के शेड्यूल में मिलता केवल दो घंटे
एक जुलाई को रेलवे ने जो शेड्यूल घोषित किया था उसके तहत चंडीगढ़-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस को चंडीगढ़ से सुबह 7:30 बजे चलना था और 11:55 बजे अमृतसर पहुंचना था।

वापसी में इस ट्रेन को अमृतसर से दोपहर 2:05 बजे प्रस्थान करना था और शाम 6:30 बजे चंडीगढ़ पहुंचना था। ऐसे में ट्राइसिटी के लोगों को 2 घंटे 10 मिनट का समय ही अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने या कोई अन्य काम के लिए मिलते।

बंसल ने जताई खुशी
सांसद बंसल ने रेलमंत्री बनने के बाद घोषणा की थी कि वे चंडीगढ़ और अमृतसर के बीच ऐसी ट्रेन शुरू करना चाहते हैं जो चंडीगढ़ से सुबह चले और शाम को अमृतसर से वापस आए।

बंसल ने कहा कि उन्हें खुशी है कि ट्राइसिटी के लोगों की मांग पर रेलवे ने ट्रेन को नए शेड्यूल के अनुसार चलाने का फैसला लिया है। इससे इस ट्रेन को चलाने का उद्देश्य पूरा हो जाएगा।

45 मिनट ज्यादा समय लेगी
17 नवंबर से शुरू हो रही इंटरसिटी एक्सप्रेस चंडीगढ़ से अमृतसर पहुंचने में 4 घंटे 25 मिनट का समय लेगी। अभी जो सुपरफास्ट ट्रेन अमृतसर और चंडीगढ़ के बीच चल रही है वह 3 घंटे 40 मिनट ही लेती है।

ऐसे में नई ट्रेन 45 मिनट ज्यादा समय लेगी। नई ट्रेन भी चंडीगढ़, न्यू मोरिंडा, लुधियाना, ब्यास के रास्ते अमृतसर जाएगी और मोहाली में भी इस ट्रेन का स्टापेज होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें