फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी-सीकर के बीच सात अगस्त से दौड़ेगी ट्रेन

Fri, 24 Jul 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त के पहले सप्ताह में रेवाड़ी से सीकर सीधी ट्रेन सेवा शुरू हो सकती है। रेलवे बोर्ड की ओर से तैयार की गई रिपोर्ट को रेलवे मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। इस रेल मार्ग का शुभारंभ राजस्थान के सीकर जिला मुख्यालय पर करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


लोहारू-सीकर के बीच नई बिछी ब्रॉड गेज लाइन पर रेवाड़ी तक संभवत: सात अगस्त से ट्रेन दौड़ने लगेगी। ऐसे में लोग रेवाड़ी से लोहारू होते हुए झुंझुनूं और सीकर तक ट्रेन में सीधा सफर कर सकेंगे।

पहले चरण में चलेगी तीन ट्रेन: रेलवे सूत्रों की मानें तो पहले चरण में रेवाड़ी से सीकर के बीच दो पैसेंजर और सीकर वाया रेवाड़ी होकर एक ट्रेन सराय रोहिल्ला तक जाएगी। इनका प्रस्तावित टाइम टेबल भी जारी हो चुका है। हालांकि अभी रेवाड़ी स्टेशन पर कोई कार्यक्रम नहीं आया है लेकिन इस बारे में चिट्ठी पहुंच गई है कि स्टाफ को पूरे मार्ग से अवगत कराया जाए।
विज्ञापन


यह है ट्रेनों का संभावित समय
रेवाड़ीभ्--------सीकर
14.00---------20.00
23.15---------6.00
सीकर---------रेवाड़ी
7.00-----------13.00
21.00----------3.00

दिल्ली से भी सीधा जुड़ेगा सीकर: सीकर से वाया रेवाड़ी होकर सराय रोहिल्ला तक जाने वाली ट्रेन सीकर से 14 बजकर 15 मिनट पर रवाना होकर रेवाड़ी होते हुए सराय रोहिल्ला 21 बजे पहुंचेगी। जबकि सराय रोहिल्ला से 6 बजकर 55 मिनट पर रवाना होकर ट्रेन 13 बजकर 15 मिनट पर सीकर पहुंचेगी।

हो चुका है आखिरी दौरा: ट्रेन की शुरूआत करने को लेकर दो दिन पहले सीकर में चीफ इंजीनियर ने आखिरी दौरा भी किया था। ट्रेनों का शुभारंभ वहां की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कर सकती है। इसकी तैयारी भी सीकर में हो चुकी है।

ढाई साल से बंद था रेवाड़ी-सीकर ट्रेक: रेवाड़ी-लोहारू तक पहले से ही ब्रॉडगेज है लेकिन लोहारू से सीकर के बीच मीटर गेज लाइन थी। ऐसे में वहां करीब 600 करोड़ रुपये खर्च कर ब्रॉड गेज लाइन डाली गई है। नवंबर, 2012 से रेवाड़ी-सीकर के बीच सीधी ट्रेनें बंद कर दी गई थी। क्योंकि ब्रॉड गेज पर काम शुरू हो गया था। अब यह काम पूरा हो गया है।

तरुण जैन, सीपीआरओ, जयपुर मंडल ने बताया कि ट्रैक का काम पूरा हो चुका है। ट्रायल भी हो गया है। संभवत: सात अगस्त से रेवाड़ी-सीकर ट्रैक पर ट्रेन शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें