ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन का वायरल हो रहा यह वीडियो सेक्टर-51 से सेक्टर-51, 52 की डिवाइडिंग की तरह आ रही सड़क का है। पुलिस के पास पहुंचे वीडियो में कार और दो पहिया सवार वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने शहरभर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांचनी शुरू की।
जांच के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने पाया कि आठ वाहन चालकों द्वारा सेक्टर-51 से सेक्टर-25/38 के लाइट प्वाइंट के बीच स्टंट बजी करते हुए अलग-अलग नियमों का उल्लंघन किया गया है। इसके बाद पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर आरोपी चालकों और वाहन मालिकों से संपर्क कर उन्हें शुक्रवार को सेक्टर-29 स्थित ट्रैफिक पुलिस लाइन में बुलाया।
पुलिस ने वाहनों और चालकों के कागजात की जांच करने के बाद शनिवार को ट्रैफिक नियमों की वायरल वीडियो में उल्लंघन करते नजर आठ वाहनों के चालान कर दिए। ट्रैफिक पुलिस ने सात नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर चालान किया है। साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने नियमों के उल्लंघन करने वाले सभी चालकों के लाइसेंस सेक्टर-29 स्थित चालानिंग ब्रांच में जमा कराते हुए आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है।