सभी चालान पंचकूला से सेक्टर-26 तक के रास्तों पर हुए
दीपक ने 44 बार लाल बत्ती तोड़ी, 168 बार ओवर स्पीड और अन्य नियम तोड़े हैं। दीपक ने बताया कि उसके सभी चालान पंचकूला से सेक्टर-26 तक के रास्तों पर ही हुए हैं। सुबह खाली सड़कें होने के चलते लाल बत्ती और तेज रफ्तार के चालान हुए। दीपक के अनुसार वह 80 से 100 की रफ्तार से कार चलाते थे। बता दें कि दीपक के मोबाइल पर कॉल आई तो उन्होंने ट्रैफिक सेफ्टी साइन बोर्ड पकड़कर ही मोबाइल पर बात की। हालांकि 6 बजते ही वह ट्रैफिक पुलिस के एसआई हीरा सिंह को कहने लगे कि क्या वह जा सकते हैं। इसके बाद उन्हें भेज दिया गया।
कहा- कभी थाने और अदालत नहीं गया, न कभी गलत काम किया
दीपक ने बताया कि आज तक उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया। कभी थाने और अदालत नहीं गए। यहां तक कि सेक्टर-29 ट्रैफिक लाइन भी नहीं देखा। दीपक ने बताया कि चालान का उनके मोबाइल पर एक भी मैसेज नहीं आया। आरएलए ने उनके घर के पते पर 222 चालान का लेटर भेज दिया। दीपक ने कहा कि अगर चालान की जानकारी उन्हें पहले मिल जाती तो वह दोबारा ट्रैफिक नियम नहीं तोड़ते।
आदतन ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले चालकों पर अदालत 17 फरवरी को निर्णय लेगी
चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने कई आदतन ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों की एक लिस्ट तैयार की है। जिसमें कई ऐसे वाहन चालक ऐसे भी हैं जो 100 या फिर 200 से अधिक बार भी ट्रैफिक नियम तोड़ चुके हैं। हाल ही में ट्रैफिक पुलिस ने 10 वाहन चालकों की सूची अदालत को सौंपी है। अदालत 17 फरवरी को निर्णय लेगी। चंडीगढ़ में एक बाइक का 411 से ज्यादा चालान कट चुका है। यह बाइक सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन के पते पर दर्ज है। इतने ज्यादा चालान होने पर सेक्टर-17 स्थित आरएलए ने बाइक नंबर की सभी तरह की सर्विस बंद कर दी थी।