चंडीगढ़। सेक्टर-42 न्यू लेक में छठ पूजा को देखते हुए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने 15 और 16 नवंबर को यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। 15 नवंबर को शाम 4 से रात 8 बजे और 16 नवंबर को सुबह 4 से 9 बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। सेक्टर-41/42 स्मॉल चौक से सेक्टर-42/43 स्मॉल चौक तक सड़क पर आवाजाही प्रभावित होगी। इसके अलावा डॉ. अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट से बंत सिंह मेमोरियल और विकास मार्ग के टी-प्वाइंट तक यातायात नियंत्रित रहेगा। पुलिस ने वाहन चालकों से वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और ताजा ट्रैफिक अपडेट के लिए आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल देखने की अपील की है।