फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पहले पति को पीटा, फिर गर्भवती महिला को जड़ा थप्पड़, लोगों ने लगाया जाम

Thu, 02 Aug 2018 09:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरड़
विज्ञापन
जाम लगाए लोग
विज्ञापन
खरड़-लांडरां रोड पर अंबिका देवी मंदिर के बाहर बुधवार देर शाम समय तब माहौल तनावपूर्ण हो गया जब एक ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी ने दिल्ली नंबर की एक कार को रोक लिया। आरोप है कि पुलिस कर्मचारी कार के मालिक को चालान की धमकी देकर पैसे मांगने लगा। जब कार चालक ने पैसे देने का विरोध किया तो ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। साथ ही उससे कार के अन्य दस्तावेज मांगे। अपने पति को पुलिस के हाथों पिटता देख गर्भवती पत्नी बचाव में आगे आई तो पुलिस ने उसे भी थप्पड़ जड़ दिया। 
विज्ञापन


पुलिस कर्मी द्वारा महिला को थप्पड़ मारने से इलाके के लोग भड़क गए। वहां पर भीड़ इकट्ठी हो गई। देखते ही देखते लोगों ने वहां पर जाम लगा दिया। इससे खरड़ से लेकर लांडरां चौक तक लगभग सात किलोमीटर लंबा जाम लग गया। लोग मांग कर रहे थे कि आरोपी पुलिस कर्मी बलबीर चंद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। एसएचओ कंवलजीत सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत किया। 

वहीं, मौके पर डीएसपी ट्रैफिक आरपी सिंह व डीएसपी खरड़ दीपकमल भी पहुंचे। इसके बाद आरोपी हवलदार बलबीर चंद को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही उसके खिलाफ डीडीआर दर्ज कर दी गई है। कार मालिक संदीप शर्मा कांसल चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। वे गोरक्षा सेवा दल के सदस्य हैं। साथ ही चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई कर रहे हैं। वे अपनी दिल्ली नंबर की कार में पत्नी के साथ खरड़ के नजदीक गांव चोल्टा में अपने ससुराल जा रहे थे।
विज्ञापन


 जब वे अंबिका देवी मंदिर के पास पहुंचे तो तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने उसी कार को हाथ देखकर रुकने का इशारा किया। संदीप शर्मा ने कार रोककर कारण पूछा तो कार की लाइटों पर एतराज जताया गया। साथ ही कार के दस्तावेज मांगे। जैसे ही संदीप ने कार की आरसी और लाइसेंस दिए तो आरोपी ने अन्य कागज मांगे। इसके बाद आरोपी पुलिस वाले ने चालान की धमकी देते हुए पांच सौ रुपये मांगे। 

इस पर संदीप व ट्रैफिक हवलदार बलबीर चंद में बहस हो गई। इसी बीच बलबीर चंद ने संदीप शर्मा से मारपीट की शुरू कर दी। जैसे ही संदीप की पत्नी रतनप्रीत कौर उसके बचाव में आगे आई, तो पुलिस कर्मी ने उसे भी थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद लोगों ने जाम लगा दिया। मामला करीब आठ बजे का है। गौरतलब है कि ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी भी सुबह आठ से शाम आठ बजे तक होती है।  

महिला की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में दाखि
पता चला है कि जब माहौल गर्माया हुआ था। इसी बीच गर्मी की वजह से महिला की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर महिला का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें