4 नवंबर को दूसरी बाइक के नंबर का आया चालान
मौलीजागरां निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसके पास बजाज प्लैटिना बाइक है। ट्रैफिक पुलिस ने 4 नवंबर को ट्रिब्यून चौक पर रेड लाइट क्रॉस करने का चालान भेजा लेकिन जब चालान देखा तो बाइक उसकी नहीं थी। बाइक में एक नंबर अलग था। हालांकि, बाइक उन्हीं की मोटरसाइकिल की तरह दिख रही थी। बाइक का नंबर सीएच 01सीएच -3453 है लेकिन चालान पर यह नंबर सीएच 01 सीएम 3453 लिखा था।