तोंद निकले मुलाजिम ट्रैफिक विभाग से होंगे बाहर
- फोटो : Demo Pic
आदेश न मानने पर पुलिस विभाग से तीन मुलाजिमों को जबरी सेवामुक्त करने के बाद भी पुलिस कमिश्नर ने अपनी कार्रवाई नहीं रोकी। वीरवार को पुलिस कमिश्नर कुंवर विजय प्रताप सिंह ने ट्रैफिक विभाग की ओवरहॉलिंग कर डाली।
पुलिस कमिश्नर ने वीरवार को ट्रैफिक पुलिस के साठ प्रतिशत पुलिस मुलाजिमों को बदल कर थानों और अलग-अलग जगहों पर तैनात कर दिया, जबकि थानों और अन्य जगहों से मुलाजिमों को ट्रैफिक विभाग में तैनात कर दिया।
पुलिस कमिश्नर ने नया नियम बना दिया कि चालीस साल से ऊपर का मुलाजिम ट्रैफिक विभाग में नहीं रहेगा, जबकि एक साल से ऊपर ट्रैफिक विभाग में काम कर चुका मुलाजिम और तोंद निकाले हुए मुलाजिम को ट्रैफिक विभाग में फिट नहीं किया जाएगा।