फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बस-कार की टक्कर के बाद सेक्टर-43 चौक पर लगा जाम, रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-43/44 चौक के पास बुधवार शाम बस और कार की टक्कर के बाद यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। हादसे के बाद आईएसबीटी-43 के आसपास करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। शाम करीब पांच बजे वाहनों का दबाव बढ़ने से सेक्टर-43 से सेक्टर-42 लाइट प्वाइंट तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। आईएसबीटी की बैक साइड रोड और स्लिप रोड पर भी वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन

जाम के कारण वाहन रेंगते हुए आगे बढ़े। बस अड्डे की ओर जाने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी हुई। कुछ दूरी तय करने में सामान्य से काफी अधिक समय लगा। आसपास की सड़कों पर भी वाहनों का दबाव बढ़ गया। यातायात सुचारु कराने के लिए पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और वाहनों को नियंत्रित किया। हालांकि, वाहनों की अधिक संख्या के कारण कुछ समय तक स्थिति सामान्य नहीं हो सकी। देर शाम तक आईएसबीटी के आसपास आवाजाही प्रभावित रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें