फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ को स्मार्ट-ग्रीन सिटी और पंजाब को न्यू-एज इंडस्ट्री हब बनाने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। सीआईआई उत्तरी क्षेत्र के नवनियुक्त चेयरमैन पुनीत कौरा ने अपनी पहली चंडीगढ़ यात्रा के दौरान पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से अलग-अलग मुलाकात की। उन्होंने चंडीगढ़ और पंजाब के आर्थिक विकास, स्थिरता और नई तकनीकों को लेकर विजनरी एजेंडा पेश किया।
राज्यपाल के साथ बैठक में कौरा ने चंडीगढ़ को स्मार्ट और ग्रीन सर्टिफाइड सिटी के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव रखा। सीआईआई-भारतीय ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल के सहयोग से कचरा प्रबंधन, रीसाइक्लिंग, ऊर्जा दक्षता और हरित बुनियादी ढांचे पर काम करने की बात कही। उन्होंने चंडीगढ़ को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (जीसीसी) का हब बनाने और हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

कृषि, एमएसएमई और स्किलिंग पर फोकस
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ बैठक में पंजाब के औद्योगिक विकास पर चर्चा हुई। सीआईआई ने एमएसएमई में एआई और आधुनिक तकनीक अपनाने, युवाओं के कौशल विकास और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया। पंजाब सरकार ने बागवानी और कृषि क्षेत्र में सीआईआई के साथ काम करने की इच्छा जताई। सीआईआई ने मल्टी-स्किल ट्रेनिंग सेंटर के लिए जमीन और बुनियादी ढांचे की सहायता मांगी।
बिजली से लेकर ग्रामीण विकास तक चर्चा
कौरा ने पीक सीजन में उद्योगों को होने वाली बिजली समस्या का मुद्दा उठाया। पंजाब के मुख्य सचिव ने उद्योगों की जरूरत के अनुसार सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया। सीआईआई फाउंडेशन पंजाब के 820 गांवों में काम कर रहा है और 50 और गांवों को गोद लेने का प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री ने संगरूर समेत अन्य जिलों के और गांव जोड़ने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

डिफेंस-ड्रोन और स्पेस सेक्टर पर नजर
कौरा ने पंजाब के रक्षा और ऑटोमोबाइल इकोसिस्टम को ड्रोन तकनीक और हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग की ओर बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने सैमटैल एवियोनिक्स और जापान की कंपनी बुल के बीच अंतरिक्ष मलबे को कम करने के समाधानों पर हुए हालिया समझौते का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में न्यू-एज इंडस्ट्री का हब बनने की पूरी क्षमता है और सीआईआई इसके लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें