हाईवे ट्रैफिक थाना सूरजपुर के इंचार्ज इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
दो दिन पहले झगड़े के बाद चर्चा में आए चरणजीत की जांच की गई। दो दिन तक वह ड्यूटी से गैर हाजिर रहे और आला अधिकारियों को सूचित नहीं किया। इसके चलते उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है।
गौरतलब है कि दो दिन पहले चरणजीत सिंह का कुछ युवकों के साथ सेक्टर-11 में झगड़ा हो गया था। चरणजीत सिविल में वहां अपने कुछ जानकारों के साथ घूम रहे थे।
इसी दौरान उन्हें पार्किंग में खडे़ युवकों से पूछताछ शुरू कर दी। इसी बीच दोनों पक्ष उलझ गए और युवकों के परिजन भी पहुंच गए। मौके पर काफी मारपीट हो गई और चरणजीत वहां से निकल गए।
युवकों ने थाने में शिकायत दी और मामला आला अधिकारियों तक पहुंच गए। उस घटना के दो दिन बाद तक भी चरणजीत सिंह ने ड्यूटी पर रिपोर्ट नहीं की, जिसके चलते अब उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया।