ध्यान दें! री-कार्पेटिंग वर्क के कारण 9 जून तक रात 10 से सुबह 6 बजे तक इस रोड पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। जनमार्ग पर बने सेक्टर-35 और 36 के चौक पर री-कार्पेटिंग वर्क केकारण ट्रैफिक डायवर्ट रखा जाएगा। 3 जून से 9 जून तक रात 10 से सुबह 6 बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। इन दिनों पूरे जनमार्ग पर टूकड़ों में री-कार्पेटिंग वर्क चल रहा है।