फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन हटने के बाद चंडीगढ़ में ट्रैफिक चालान में 10 फीसदी की कमी आई, पढ़ें विशेष रिपोर्ट

Thu, 24 Sep 2020 01:51 PM IST
खुशबू गोयल अमित गुप्ता, चंडीगढ़

सार

  • लॉकडाउन रहते पहले 125 दिन में कटे 57,961 चालान
  • लॉकडाउन के बाद 135 दिन में 56,211 चालान कटे
विज्ञापन
Traffic Police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में लॉकडाउन हटने के बाद चालान में करीब 10 फीसदी तक कमी आई है। ट्रैफिक पुलिस पहले रोजाना औसतन 463 चालान काट रही थी लेकिन अब यह आंकड़ा घटकर 416 पर पहुंच गया है। जनवरी से अप्रैल तक ट्रैफिक पुलिस ने 57,961 वाहनों के चालान काटे जबकि 4 मई से लॉकडाउन हटने के बाद अबतक 56,211 वाहनों के चालान काटे गए हैं।
विज्ञापन


24 मार्च से शहर में कर्फ्यू/लॉकडाउन लगने के बाद कोरोना वायरस को फैलने से रोकने को लेकर मैनुअल चालान काटना बंद कर दिया गया था। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ट्रैफिक वॉयलेशन इंफॉर्मेशन स्लिप (टीवीआईएस) के जरिये ही चालान काट रही थी। 4 मई से लॉकडाउन हटते ही ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटने में तेजी बरती लेकिन अब तक के आंकड़े बताते हैं कि इसमें अब काफी कमी आई है।

हालांकि चालान कम कटने की एक वजह यह भी माना जा रहा है कि शहर में दूसरे राज्यों से आने वाली गाड़ियों की संख्या काफी कम हुई है। ट्रैफिक पुलिस ने शुरुआत के 125 दिन में 57,961 चालान और 4 मई से 16 सितंबर तक यानी 135 दिन में 56,211 चालान काटा है।
विज्ञापन

68 पुलिसकर्मियों से मांगा गया था जवाब

बता दें कि हाल ही में 17 जुलाई से 25 अगस्त के बीच औसत से कम चालान काटने पर 68 पुलिसकर्मियों को ट्रैफिक के आला अधिकारियों ने नोटिस भेजकर जवाब मांगा था। अधिकारियों का मानना था कि सही ढंग से चालान काटने के बजाय इस महीने में सिर्फ खानापूर्ति की गई है। इन 68 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों में 8 सब-इंस्पेक्टर, 28 एएसआई और 32 हवलदार शामिल थे।

कोरोना में सबसे ज्यादा ट्रैफिक नियमों की धज्जियां तेज रफ्तार वाहनों के कारण उड़ाई गई। यही वजह रही कि ट्रैफिक पुलिस ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में स्पीड रडार नाका समेत अन्य नाका लगा कर तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाई। ट्रैफिक पुलिस के आंकड़े बताते हैं कि इस दौरान 16,996 वाहनों का चालान काटा गया जबकि जेब्रा लाइन के नियमों की अवहेलना करने पर 14,240 वाहनों के चालान काटे गए।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ
कोरोना से पहले सिटी ब्यूटीफुल में रोजाना दूसरे राज्यों से सैकड़ों गाड़ियां आती थीं। इसके चलते ट्रैफिक नियमों की अवहेलना होती रहती थी। अब कोरोना की वजह से दूसरे राज्य से शहर में आने वाली गाड़ियां काफी कम हुई है। यही वजह हो सकती है कि ट्रैफिक चालान में लगातार कमी देखने को मिल रही है।
- हरमन सिंह सिद्धू, संस्थापक अराइव सेफ
विज्ञापन

किस कारण पर कितने चालान

अवहेलना    चालान
बिना हेलमेट    13,375
लाइसेंस रद्द    4020
तेज रफ्तार    16,996
ड्रंक एंड ड्राइव    318
रेड लाइट जंप    1769
जेब्रा लाइन    14,240
बिना सीट बेल्ट    3170

एक नजर में जानिए किस महीने में कितने चालान
महीना    चालान
जनवरी     19,624
फरवरी     18,606
मार्च    13,563
अप्रैल    6168
मई    13,612
जून    13,366
जुलाई    987
अगस्त    13,034
सितंबर    6328
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें