मनीमाजरा। मनीमाजरा के व्यापारियों और दुकानदारों की ओर से सोमवार को लंगर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे से पूर्व मनीमाजरा मेन बाजार स्थित श्री नगर खेड़ा बाबा के मंदिर में व्यापारियों और गणमान्य नागरिकों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए पूरी, आलू की सब्जी और हलवे के प्रसाद का वितरण किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय व्यापारी प्रदीप बागरा, ओमप्रकाश बुद्धिराजा, महावीर शर्मा, जयनारायण शर्मा, ओमनारायण शर्मा, प्रवीन गुप्ता, संदीप बंसल, गजानंद, मनोज अग्रवाल, दिनेश गर्ग, वरेंद्र बंसल काका बैग हाउस, नितिन कपूर और राजीव गांधी सहित अन्य व्यापारी शामिल रहे।
कार्यक्रम में ऑल मनीमाजरा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसएस. परवाना, राजबीर सिंह भारतीय, हरीश कुमार और झूलेलाल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।