फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीएम के स्वागत से पहले झाड़ू लेकर सड़क पर उतरे व्यापारी और लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित चंडीगढ़ दौरे से पहले शहर में स्वच्छता अभियान भी तेज हो गया है। शहर को साफ-सुथरा रखने के उद्देश्य से मंगलवार को व्यापारियों और लोगों ने अलग-अलग स्थानों पर झाड़ू उठाकर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील भी की गई।
विज्ञापन

चंडीगढ़ व्यापार मंडल ने शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र सेक्टर-17 मार्केट में स्वच्छता अभियान चलाया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव चड्ढा के नेतृत्व में आयोजित अभियान में सुशील बंसल (सलाहकार), जसपाल सिंह, राज कुमार गंभीर, मोहन सिंह सहित कई व्यापारियों ने भाग लिया। व्यापारियों ने इसे प्रधानमंत्री के स्वागत और शहर को स्वच्छ रखने की पहल बताया। उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सेक्टर-26 की मंडी में सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें