बरवाला। गांव टोडा बस स्टॉप के नजदीक एक ट्रैक्टर ट्राॅली के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने पर चालक की मौत हो गई और साथ में बैठा नौकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार टोडा वासी संदीप कुमार (42) व उसका नौकर ज्ञानी ट्रैक्टर ट्राॅली लेकर अंबाला रायवाली की तरफ से अपने गांव टोडा आ रहे थे। गांव के बस स्टॉप के नजदीक पहुंचे तो तीखा मोड़ होने के कारण अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क से नीचे खड़े एक पेड़ से जा टकराई जिससे ट्रैक्टर चालक संदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर व पेड़ के बीच में फंसने के बाद बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीण व पुलिस के सहयोग से बाहर निकला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वही, नौकर ज्ञानी को गंभीर चोटें आई हैैं। उसका सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौली पुलिस चौकी इंचार्ज रामकरण ने बताया कि मृतक संदीप कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल पंचकूला के शवगृह में रखवाया गया है जिसका रविवार को पोस्टमार्टम होगा।