फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ट्रैक्टर-ट्राली ने मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेंट्रा मॉल लाइट पॉइंट पर शनिवार देर रात ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं, दूसरा बाइक सवार युवक बाल-बाल बच गया। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। मृतक की पहचान झामपुर निवासी अर्जुन के रूप में हुई है।
विज्ञापन

झामपुर के रहने वाले दो युवक बाइक पर सवार दो युवक फिल्म देखने जा रहे थे। ट्रैक्टर चालक सेक्टर-26 मंडी से आ रहा था। सेंट्रा मॉल लाइट पॉइंट पर बाइक सवार ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गए। पुलिस ने घायल को तुरंत जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरा बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस, एरिया डीएसपी और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली चालक मौके से भाग गया लेकिन बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें