फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में कृषि कानून के खिलाफ ट्रैक्टर मार्च शुरू, किसानों के समर्थन में बज रहे लोकगीत

Sat, 23 Jan 2021 10:03 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में ट्रैक्टर मार्च। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंडीगढ़ में कृषि कानूनों के विरोध में और किसान आंदोलन के समर्थन में पेंडू संघर्ष कमेटी शनिवार सुबह विशाल ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। इस दौरान ट्रैक्टरों में किसानों के समर्थन में लोकगीत बजते रहे। सुबह सात बजे से ही ट्रैक्टरों का आना शुरू हो गया। धनास गांव के लोग और अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं ने विविध प्रकार के लंगर लगाए हुए हैं। कार और मोटरसाइकिल भी मार्च में शामिल हैं।

विज्ञापन


शिरोमणि अकाली दल चंडीगढ़ के अध्यक्ष हरदीप सिंह भी मार्च में शामिल हैं। किसान मजदूर एकता के नारों के साथ साथ जो बोले सो निहाल के जयकारे भी गूंज रहे हैं। ट्रैक्टर रैली रवाना करने के लिए कुछ देर के लिए अन्य वाहनों को रोक दिया गया।

विज्ञापन


पेंडू संघर्ष कमेटी के महासचिव गुरप्रीत सिंह सोमल ने बताया कि चंडीगढ़ के सभी गांव में यह मार्च जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मार्च में मोटरसाइकिल और कारें भी होंगी। रैली गांव धनास से शुरू होकर गांव डड्डूमाजरा के स्टेडियम में संपन्न होगा। किसान नवजवान एकता के नेता कृपाल सिंह और प्रतीक मान ने बताया कि उनका संगठन भी इस ट्रैक्टर मार्च में शामिल है। 
विज्ञापन


यह है मार्च का रूट मैप
गुरप्रीत सिंह सोमल ने बताया कि गांव धनास के बस अड्डे से शुरू होकर ट्रैक्टर मार्च गांव सारंगपुर, खुड्डा लहौरा, खुड्डा जस्सू, खुड्डाअलीशेर, कैंबवाला, किशनगढ़, मनीमाजरा, दड़वा, मौली, रायपुरकलां, मक्खन माजरा, रायपुरखुर्द, बहलाना, हल्लोमाजरा, बुड़ैल, कजहेड़ी हटावा, बुटेरला, बडहेड़ी, पलसौरा और मलोया होते हुए गांव डड्डूमाजरा के स्टेडियम में संपन्न होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें