फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों का विरोध, हरियाणा में कई जगह किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च

Thu, 07 Jan 2021 01:42 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
टोहाना में कृषि कानूनों के विरोध में ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों द्वारा हरियाणा में ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। टोहाना में 100 से अधिक ट्रैक्टरों के साथ हिस्सा लेकर सरकार के खिलाफ किसानों ने नारेबाजी की। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के महावीर सिंह ने कहा कि 25 जनवरी को टोहाना से 500 से अधिक ट्रैक्टर दिल्ली कूच करेंगे। जींद में भी किसानों ने कृषि कानूनों के समर्थन में ट्रैक्टर मार्च निकाला।

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के महावीर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जबरन किसानों पर तीन कानून थोपे जा रहे हैं जिसके विरोध में दिल्ली में किसानों द्वारा लगातार धरना दिया जा रहा है। सरकार किसानों की बात को सुनने को तैयार नहीं है, इसके चलते किसानों द्वारा अलग अलग तरीके से अपना विरोध जताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी के विरोध स्वरूप में गुरुवार को टोहाना में ट्रैक्टर मार्च निकाला गया है। इसके जरिये सरकार के खिलाफ आवाज को बुलंद किया गया है।

कृषि कानूनों को रद्द कराने के लिए धरना दे रहे किसानों ने सरकार को अपनी ताकत का अहसास कराने के लिए गुरुवार को ट्रैक्टर मार्च का आह्वान किया है।  किसान नेता ट्रैक्टर मार्च को 26 जनवरी की रिहर्सल बता रहे हैं। किसान पहले ही 26 जनवरी को दिल्ली कूच करने की चेतावनी दे चुके हैं। सोनीपत में केएमपी से किसान ट्रैक्टर मार्च निकालकर टिकरी बॉर्डर जाएंगे ओर टिकरी बॉर्डर से किसानों का मार्च कुंडली तक आएगा। किसानों का कहना है कि वह पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें