फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले किनारे मिला ट्रैक्टर चालक का जला हुआ शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट के पास झाड़ियों में एक युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामला वीरवार अपराह्न सवा तीन बजे का है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को लेकर जीएससीएच-32 पहुंची। जहां पर डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राजीव कॉलोनी पंचकूला निवासी सोनू (22) के रूप में हुई है। वह बुधवार रात से लापता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर 174 की कार्रवाई कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मृतक सोनू ट्रैक्टर चालक था और शराब पीने का आदी था। काम के बाद वह हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट के पास वाले शोरूम के पीछे ट्रैक्टर खड़ा करता था। वीरवार अपराह्न 3.20 बजे पुलिस को सूचना मिली कि हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट के पास शोरूमों के पिछले झाड़ियां में एक युवक अधजली हालात में पड़ा है। सूचना मिलते ही मौके पर मौलीजागरां थाना प्रभारी जुलदान सिंह पहुंचे। जांच में पता युवक की पहचान हुई, जिसके बाद परिजनों से पता चला कि सोनू बीती बुधवार रात से ही घर से लापता था।
पुलिस को मृतक के पास से शराब की बोतल, ट्रैक्टर की चाबी, मोबाइल फोन और पर्स भी बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में पाया गया कि बुधवार रात को सोनू ने झाड़ियों के पास ही शराब पी। ठंड से बचने के लिए उसने आग जलाई होगी। नशे में उसके कपड़ों को आग लगी और वो अकेला होने के कारण आग को बुझा नहीं पाया और आग की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि बाकी डॉक्टरों की टीम के पैनल से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद अगर कोई अगली कार्रवाई होती है तो की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें