फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आज से दृष्टिबाधित क्रिकेटरों का टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दृष्टिबाधित क्रिकेट खिलाड़ियों को मंच देने के लिए ‘क्रिकेट बियॉन्ड साइट-सेकंड इनिंग्स’ का दूसरा संस्करण 3 और 4 नवंबर को यादविंद्रा पब्लिक स्कूल, मोहाली में होगा। शमशीर फाउंडेशन की ओर से आयोजित टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें अंडर-19, सीनियर और लड़कियों की दो टीमें शामिल हैं। सोमवार को सेक्टर-27 में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ब्लाइंड क्रिकेट एसोसिएशन, एडिलेड के अध्यक्ष डेविड पेन, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की मल्टीकल्चरल एंबेसडर सरू राणा और वाईएससीए के सीईओ विक्टर योगराज सिंह मौजूद रहे। फाउंडेशन के एंबेसडर ईशान टंडन ने बताया कि खिलाड़ियों को एक साल से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सभी टीमों को क्रिकेट किट दी गई है और विजेताओं को नकद पुरस्कार मिलेंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें