फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: टॉप वरीय रीत अरोड़ा पहुंची क्वार्टर फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नेशनल रैकिंग टेनिस चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर मुकाबलों में लड़कियों के अंडर-16 आयु वर्ग में हरियाणा की शीर्ष वरीयता प्राप्त रीत अरोड़ा ने हरियाणा की निमीशा सिंह को 2-0 के अंतर से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। रूट्स अकादमी में खेले गए मुकाबले में रीत अरोड़ा ने निमीषा सिंह को पहले सेट में 6-0 तथा दूसरे सेट में 6-1 से हराया। भारती सिंह ने जपमान सरीन को 6-3,6-0, हर्षिता विग ने सहजप्रीत कौर को 2-6,7-5 व 7-6 तथा तान्या ने अन्नाया को 6-0, 6-0 से पराजित किया। लड़को के इसी आयु वर्ग में सुमुख ने वी अवस्थी को 6-1,6-1, संग्राम ने अद्वित तिवारी को 6-4,6-4, अमृत चौधरी ने चर्चित को 6-4,2-6 व 6-3 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें