चंडीगढ़। शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त अभियान छेड़ रखा है। विभाग के अनुसार इस वर्ष अब तक करीब 19 हजार बोतल शराब जब्त की जा चुकी है। आबकारी नीति 2025–26 के तहत अब तक 66 निरीक्षण किए गए, जिनमें नियमों के उल्लंघन के कई मामले सामने आए। न्यूनतम खुदरा मूल्य से कम दाम पर शराब बेचने के आरोप में सात ठेकों को सील किया गया है। 18 दिसंबर को 20 ठेकों की जांच में सेक्टर-22 सी का एक ठेका सील हुआ, जबकि 21 दिसंबर को खुड़ा लाहौरा और धनास में दो ठेके बंद किए गए। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ब्यूरो