फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू में 23-24 मई को होगा टोओटी सम्मेलन

Mon, 12 May 2025 01:39 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से पंजाब विश्वविद्यालय(पीयू) में 23 और 24 मई को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चिकित्सा उपकरणों पर प्रौद्योगिकी हस्तांतरण (टीओटी) सम्मेलन होने जा रहा है। यह आयोजन प्रौद्योगिकी सक्षम केंद्र , पंजाब राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, एआईसीटीई और शिक्षा मंत्रालय के नवाचार प्रकोष्ठ के सहयोग से होगा। इस सम्मेलन में देशभर के वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं की ओर से विकसित 100 से अधिक नवीन चिकित्सा उपकरण प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। भाग लेने वाले प्रत्येक वैज्ञानिक को उद्योगपतियों और संभावित निवेशकों के समक्ष सीधे अपनी तकनीक प्रस्तुत करने और उसे स्पष्ट करने के लिए 8 मिनट का मंच समय दिया जाएगा। यह आयोजन ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें