चंडीगढ़। सेक्टर-37 के महाजन भवन में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट और पतंजलि योग समिति चंडीगढ़ राज्य इकाई की ओर से कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें योग के माध्यम से लोगों के जीवन स्तर को उत्कृष्ट बनाने का संकल्प लिया गया। साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा योग कक्षाओं का विस्तार करने का निश््चय किया। कार्यशाला में सभी जिलों के जिला प्रभारियों ने अपने अपने जिले के कार्यों और उपलब्धि का ब्योरा प्रस्तुत किया।
पतंजलि योग समिति के मीडिया प्रभारी और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के महामंत्री मुकेश अग्रवाल ने बताया कि बैठक में पंचकूला, चंडीगढ़, मोहाली, डेराबस्सी, खरड़, कालका, पिंजौर, रायपुररानी, बरवाला की जिला समितियों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इसमें विशेष तौर पर हरिद्वार से संगठन के मुख्य केंद्रीय प्रभारी राकेश मित्तल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के राज्य प्रभारी नवीन ने किया। कार्यक्रम में राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रेम आहुजा, आरआर पासी, विनोद भारद्वाज, अनिल वर्मा, केएन पांडे, जनक मंगोत्रा आदि मौजूद रहे।