फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट

Fri, 01 Nov 2013 05:05 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली और छठ पर रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनें चलाने और लंबी दूरी की कुछ मौजूदा ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने के बावजूद हर ट्रेन में यात्रियों की वेटिंग लिस्ट बढ़ती जा रही है। फेस्टिवल सीजन में रेलवे की ओर से शुरू की गई पांच स्पेशल ट्रेनें भी ट्राइसिटी के यात्रियों को राहत नहीं दे सकीं।
विज्ञापन


सिर्फ लंबी दूरी की ही नहीं, नई दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में भी दिवाली से पहले जगह नहीं है। अतिरिक्त कोच लगने से कुछ यात्रियों की टिकट तो कंफर्म हो जा रही है, लेकिन प्रतीक्षा सूची के अधिकतर यात्रियों को निराशा हाथ लग रही है। रेलवे ने भी स्पष्ट कर दिया है कि उसके पास अतिरिक्त कोच नहीं हैं।

रेलवे ने वाराणसी के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई है जो कि सप्ताह में तीन दिन चलती है। इस ट्रेन के स्लीपर क्लास में वीरवार को वेटिंग 300 से आसपास की थी, जबकि शनिवार को वेटिंग 200 से अधिक है।
विज्ञापन


लखनऊ जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस में अगले तीन दिन तक स्लीपर क्लास में वेटिंग लिस्ट 500 से अधिक है। चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस में भी स्लीपर में वेटिंग लिस्ट 150 से ऊपर है।

इन दोनों ट्रेनों में एसी में भी वेटिंग 200 से अधिक है। इलाहाबाद जाने वाली ऊंचाहर एक्सप्रेस का भी यही हाल है। स्लीपर में वेटिंग 500 से ज्यादा है। इंदौर के लिए चली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन में शुक्रवार को स्लीपर और एसी में लंबी वेटिंग लिस्ट है।

कटिहार के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन में भी 5 और 12 नवंबर को लंबी वेटिंग लिस्ट है। डिब्रूगढ़ और जयपुर के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेनों में भी काफी मारामारी है।
 
इस संबंध में अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम गुलशन कुमार ने कहा कि लखनऊ के लिए ट्रेन में एक महीने से नियमित तौर पर एसी और स्लीपर में अतिरिक्त कोच लग रहा है।

अब एसी में एक और कोच लगाने की मांग भेजी गई है। उम्मीद है इसकी मंजूरी भी मिल जाएगी। इससे कुछ वेटिंग क्लीयर होगी। रेलवे के पास भी इतने अतिरिक्त कोच नहीं हैं।
 
आरक्षण शुरू होते ही फुल हुई पटना की ट्रेन
पटना के लिए शुक्रवार को चलने वाली ट्रेन में आरक्षण शुरू होते ही ट्रेन में स्लीपर और एसी में सभी सीटें फुल हो गईं। हर घंटे के बाद प्रतीक्षा सूची भी लंबी हो रही है।

इसके बाद 4 नवंबर को जाने वाली ट्रेन में भी सीटें लगातार भर रही हैं। पटना के लिए ट्रेन शुक्रवार रात को 9:30 बजे चंडीगढ़ स्टेशन से प्रस्थान करेगी। पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री और सांसद पवन कुमार बंसल इस ट्रेन को झंडा दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें