फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन का कल अंतिम दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी और चंडीगढ़ के अन्य इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन को सिर्फ एक दिन का समय बचा है। उम्मीदवारों को 25 जून तक दाखिला आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी, अन्यथा दाखिले से वंचित रह जाएंगे। दाखिला प्रक्रिया ज्वॉइंट एडमिशन कमेटी (जैक) की ओर से करवाई जा रही है। इसके लिए वेबसाइट https://jacchd.admissions.nic.in/ पर आवेदन कर सकते हैं।इस बार दाखिला प्रक्रिया की जिम्मेदारी पीयू के यूआईईटी विभाग को दी गई है। देशभर से उम्मीदवार इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिले के लिए पीयू में आवेदन करते हैं। दाखिले में चंडीगढ़ के कॉलेज सीसीईटी और चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर में यूटी नियमों के अनुसार चंडीगढ़ के छात्रों का 85 प्रतिशत आरक्षण है। चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर-12 में बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर की 44 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया करवाई जा रही है। इसमें 33 सीटें यूटी के छात्रों के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन


ये रहेगा दाखिला का कार्यक्रम

आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तारीख : 25 जून
गलती को सही करने के लिए विंडो ओपन रहेगी : 26 से 27 जून

कागजात सही करने की अंतिम तारीख : 28 जून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें