फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vegetable Price: लाल हुआ टमाटर, 80 से 100 रुपये किलो तक पहुंचे दाम, बिगड़ने लगा रसोई का बजट

Tue, 27 Jun 2023 10:53 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

Tomato Price Hike: चंडीगढ़ सेक्टर-26 स्थित सब्जी मंडी के कारोबारी अमन शर्मा ने बताया कि पिछले सप्ताह टमाटर 40 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा था लेकिन अब इसमें तेजी आ गई है। टमाटर का फुटकर भाव 80 से 100 रुपये प्रति किलो तक चल रहा है। इसके अलावा अन्य सब्जियों के दामों में भी तेजी है।
विज्ञापन
टमाटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महंगाई फिर परेशान करने लगी है। बरसात के सीजन की शुरुआत होते ही सब्जियों के दाम आसामान छूने लगे हैं। एक सप्ताह पहले तक 30-40 रुपये प्रति किलो के भाव बिकने वाला टमाटर अब खुदरा भाव में 80-100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। वहीं, मंडी में थोक रेट में टमाटर 70 से 80 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है। बीते मई महीने में टमाटर का भाव 10 रुपये प्रति किलो था। अचानक टमाटर के दाम 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंचने से ग्राहक परेशान हैं।  

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Navjot Sidhu: इनायत रंधावा बनेंगी सिद्धू परिवार की बहू, नवजोत सिद्धू ने ट्विटर पर फोटो शेयर कर दी खुशखबरी

इसके अलावा अन्य हरी सब्जियों के दाम में भी उछाल आ गया है। सब्जियों के रेट में 20 से 40 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है। सब्जियों के दाम में अचानक आई इस उछाल की सबसे बड़ी वजह बरसात के सीजन की दस्तक मानी जा रही है। वहीं, पिछले दिनों दाम गिरने की वजह से इस बार उत्पादन प्रभावित हुआ है। वाजिब दाम न मिलने से किसानों ने सब्जियों की बिजाई घटा दी थी, जिसकी वजह से बाजार में आपूर्ति प्रभावित हुई और दाम में बढ़ोतरी हो गई। बारिश के कारण भी आपूर्ति प्रभावित हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ सेक्टर-26 स्थित सब्जी मंडी के कारोबारी अमन शर्मा ने बताया कि पिछले सप्ताह टमाटर 40 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा था लेकिन अब इसमें तेजी आ गई है। टमाटर का फुटकर भाव 80 से 100 रुपये प्रति किलो तक चल रहा है। इसके अलावा अन्य सब्जियों के दामों में भी तेजी है। आने वाले दिनों में दाम और बढ़ने की उम्मीद है। उधर, गृहिणी शोभना शर्मा, अर्चना शर्मा, केला देवी और निशा देवी का कहना है कि बाजार में सब्जियों के दाम बढ़ने से घर की रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। टमाटर तो रसोई की पहुंच से दूर हो गया है। 

चंडीगढ़ में सब्जियों के फुटकर दाम 

 

  • सब्जी    कुछ दिन पहले     अब 
  • टमाटर    30-40 रुपये      80-100 रुपये
  • अदरक    160 रुपये        240 रुपये
  • फूल गोभी    40 रुपये     70-80 रुपये 
  • घीया    20 रुपये           40-35 रुपये 
  • भिंडी    15 रुपये           20-25 रुपये
  • बीन्स    30-40 रुपये     60-70 रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें