फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार अंजुम की अधूरी स्क्रिप्ट पर फिल्म बनाएंगे टॉम अल्टर

Sun, 19 Jul 2015 07:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सरदार अंजुम की अधूरी स्क्रिप्ट पर अभिनेता टॉम अल्टर फिल्म बनाएंगे। टॉम ने कहा कि अंजुम की शायरी का मैं कायल हूं। उनकी लिखी एक स्क्रिप्ट अधूरी रह गई। उस पर मैं फिल्म बनाऊंगा। इसमें नए कलाकारों को मौका दिया जाएगा। कोशिश रहेगी कि दो करोड़ के बजट में फिल्म बन जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इससे पहले भी डॉ.अंजुम के साथ मैं एक फिल्म शेपर्ड ब्वॉय पर काम कर रहा था, लेकिन अब जो फिल्म बनाऊंगा, वह अलग होगी। पंजाब में आतंकवाद के दौर में भी डॉ.अंजुम की बेबाकी और लेखनी का जिक्र करते हुए टॉम ने कहा कि वह शायर ही नहीं, एक विचारक भी थे।

मोबाइल इस्तेमाल नहीं करते टॉम
टॉम अल्टर कभी भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करते हैं। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी तकनीक है, जिसके फायदे से ज्यादा नुकसान हैं। उन्होंने मुंबई आतंकी हमले में इस्तेमाल सैटेलाइट फोन का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि आप किसी की खैरियत जानना चाहते हैं तो ढेरों विकल्प हैं। मुंबई में टॉम अल्टर ने अपने यहां लैंडलाइन फोन होने की बात कही।
विज्ञापन


ताउम्र दिल में रहेंगे अंजुम: चंद्रशेखर
पंजाब के पूर्व डीजीपी चंद्रशेखर ने कहा कि पंजाब में आतंकवाद के दौर में डॉ.अंजुम की सुरक्षा में पुलिस की बड़ी फोर्स होती थी। बावजूद इसके तत्कालीन डीजीपी को हिदायत थी कि पंजाब में कोई भी कदम उठाने से पहले एक बार डॉ.अंजुम से सलाह जरूर लें। शायरी और अपने विचारों से दुनिया को बदलने की हिम्मत रखने वाले डॉ.अंजुम को खो देने का गम ताउम्र रहेगा। अंजुम ताउम्र दिल में रहेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें