फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीपी एक्सप्रेसवे पर अब ज्यादा ढीली होगी जेब, कार का 10 तो ट्रक का 60 रुपये तक बढ़ा टोल

Sun, 31 Mar 2019 08:20 AM IST
देव कश्यप अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

केजीपी को शुरू हुए अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन एनएचएआई ने वाहन चालकों को दूसरी बार झटका दे दिया है। केजीपी के शुरू होते ही एनएचएआई ने टोल टैक्स की दर को बढ़ा दिया था, वहीं अब दोबारा से टैक्स की दर को बढ़ाया गया है। इस तरह केजीपी पर वाहन दौड़ाने वालों की जेब ज्यादा ढीली होगी और यह टोल टैक्स की बढ़ी दर एक अप्रैल से लागू हो जाएगी।  

विज्ञापन


कुंडली-गाजियाबाद-पलवल ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 27 मई 2018 को पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था। उस समय केजीपी को आम लोगों के लिए खोल दिया गया था, लेकिन टोल प्लाजा 15 जून से शुरू करके टैक्स की वसूली की गई थी। जहां एनएचएआई ने केजीपी को शुरू करते समय प्रति किलोमीटर स्कीम के आधार पर टैक्स वसूली के लिए कहा था, वहीं टोल प्लाजा शुरू करते हुए सभी इंटरचेंज के लिए टैक्स तय कर दिया गया था जो किलोमीटर के आधार से काफी ज्यादा हो गया था।

वहीं अभी केजीपी शुरू हुए केवल दस महीने हुए हैं, लेकिन एनएचएआई ने केजीपी पर वाहन दौड़ाने वालों के लिए दोबारा टैक्स बढ़ा दिया है। जिससे कुंडली के मुख्य टोल प्लाजा से पलवल तक कार लेकर जाने पर 10 रुपये तो ट्रक का 60 रुपये तक टोल टैक्स बढ़ गया है। इस तरह केजीपी से रोजाना हरियाणा, यूपी, जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल, गुजरात समेत अन्य कई राज्यों के लगभग 50 हजार से ज्यादा वाहन चालकों पर इसका असर पड़ेगा।
विज्ञापन


बागपत और गाजियाबाद तक नहीं बढ़ा कार का टोल टैक्स
केजीपी पर टोल टैक्स भले ही बढ़ा दिया गया हो, लेकिन बागपत के मवीकलां व गाजियाबाद के दुहाई इंटरचेंज तक कार लेकर जाने वालों को पुरानी टोल दर ही देनी होगी। क्योंकि वहां तक का कोई टोल टैक्स नहीं बढ़ाया गया है। उससे आगे के सभी इंटरचेंज तक जाने पर कार चालकों को भी बढ़ी टोल दर देनी होगी जो पांच से दस रुपये तक है। 

केजीपी पर हर इंटरचेंज के लिए टैक्स दर अलग-अलग तय की हुई है। जिसमें वार्षिक वृद्धि के आधार पर नियमानुसार बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ी हुई दर एक अप्रैल से लागू हो जाएगी। -अमन रोहिल्ला, परियोजना निदेशक एनएचएआई

विज्ञापन

यहां देखें टोल टैक्स की दर

दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर मवीकलां
 वाहन          पहले          अब 
कार/जीप-     25           25
एलसीवी-     45           40
ट्रक/बस-      75           80
3 एक्सेल-    85           85
4-6एक्सेल- 120          125
ओवरसाइज- 145          155

दिल्ली-मेरठ हाईवे पर दुहाई
कार/जीप-    70        70
एलसीवी-    110      115
ट्रक/बस-    235       245
3 एक्सेल-   255       265
4-6 एक्सेल-365       380
ओवरसाइज-445        465

दिल्ली-हापुड़ रोड पर डासना
कार/जीप-  80         85
एलसीवी-  130       135
ट्रक/बस-   275       285
3 एक्सेल-  300       310
4-6 एक्सेल-430      450
ओवरसाइज-525       545

गाजियाबाद-अलीगढ़ रोड पर बील अकबरपुर
कार/जीप-   115       120
एलसीवी-   185        190
ट्रक/बस-    385        400 
3 एक्सेल-   420        435
4-6 एक्सेल-605        630
ओवरसाइज-735         765

फतेहपुर-रामपुर रोड पर सिरसा
कार/जीप-  130        135      
एलसीवी-   210        220
ट्रक/बस-   440        460 
3 एक्सेल-  480        500
4-6 एक्सेल-690       720
ओवरसाइज-840        875

अटाली-चेनसा रोड पर मौजपुर
कार/जीप-    170       175
एलसीवी-     275       285
ट्रक/बस-     575       600
3 एक्सेल-    630       655
4-6 एक्सेल- 905       940
ओवरसाइज- 1100      1145

दिल्ली-आगरा हाईवे पर पलवल
कार/जीप-   215        225
एलसीवी-   345         360
ट्रक/बस-    725         755
3 एक्सेल-   790        820
4-6 एक्सेल-1135      1180
ओवरसाइज-1380       1440

नोट: यह टोल टैक्स कुंडली मुख्य टोल प्लाजा से लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें