फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः चुनावी महासमर में कूदे गायक जस्सी जसराज, संगरूर से होंगे पीडीए उम्मीदवार

Sat, 30 Mar 2019 08:50 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाबी सिंगर जस्सी जसराज
विज्ञापन

भाकपा, बसपा समेत चार अन्य दलों के साथ पंजाब में बने गठबंधन पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस (पीडीए) ने मांग की है कि बसपा सुप्रीमो मायावती को देश की पहली अजा महिला प्रधानमंत्री चुना जाना चाहिए। शनिवार को लोकसभा चुनाव 2019 के लिए 13 सूत्रीय न्यूनतम साझा कार्यक्रम की घोषणा करते हुए पीडीए ने पंजाब को कांग्रेस और अकाली-भाजपा से मुक्त कराकर जनता को समस्याओं के उबारने की बात कही है।

विज्ञापन


 साथ ही पीडीए में शामिल लोक इंसाफ पार्टी (एलआईपी) ने अपने हिस्से की संगरूर लोकसभा सीट पर जस्सी जसराज को उम्मीदवार बनाने का एलान किया। शनिवार को छह दलों के इस गठबंधन में एक ओर दल एमसीपीआई (यू) भी शामिल हो गया, जिससे गठबंधन में शामिल दलों की संख्या बढ़कर सात हो गई है।

विज्ञापन

पीडीए के मुख्य घटक पंजाब एकता पार्टी के प्रधान सुखपाल सिंह खैरा ने अपने आवास पर बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस में न्यूनतम साझा कार्यक्रम का एलान करते हुए कहा कि पीडीए में शामिल सभी दल जिनमें खासतौर पर पंजाब एकता पार्टी, लोक इंसाफ पार्टी की यह मांग है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की मोदी सरकार और कांग्रेस गठबंधन के जवाब में बसपा सुप्रीमो मायावती को प्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए। 

इस अवसर पर सुखपाल खैरा के साथ डा. जगजीत सिंह चीमा (नवां पंजाब पार्टी), सिमरजीत सिंह बैंस (लोक इंसाफ पार्टी), कुलवंत सिंह (आरएमपीआई), मंगतराम पासला (आरएमपीआई), बंत सिंह बराड़ (सीपीआई), रणधीर बेनिवाल (बसपा), रछपाल सिंह राजू (बसपा), हरदेव अर्शी (सीपीआई), किरणजीत सिंह सेखों (एमसीपीआई-यू) और निर्मल सिंह (सीपीआई) भी उपस्थित थे।

खडूर साहिब से प्रत्याशी वापस लें ब्रह्मपुरा : खैरा
अकाली दल टकसाली की ओर से खडूर साहिब संसदीय सीट पर जनरल जेजे सिंह को उतारे जाने को लेकर सुखपाल खैरा ने कहा कि इससे सीधा नुकसान पीडीए की प्रत्याशी परमजीत कौर खालड़ा को होगा और अकाली फायदे में रहेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें