फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरी खबरः देशभर के हाइवे पर एक अप्रैल से सफर करना होगा महंगा, जानिए कितना

Thu, 30 Mar 2017 09:16 AM IST
विनीत तोमर/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
टोल बैरियर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक अप्रैल से देशभर में नेशनल हाइवे पर सफर करना महंगा हो जाएगा। लोगों को हाइवे पर लगे टोल पर दो से तीन फीसदी तक अधिक टैक्स देना होगा। इस संबंध में नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने सभी टोल प्लाजा को आदेश जारी कर दिया है। रेट बढ़ने के बाद कामर्शियल से लेकर सामान्य वाहन चालकों को 5 से 10 रुपये अतिरिक्त टोल टैक्स देना पड़ेगा।
विज्ञापन


एनएचएआई के देशभर में करीब 386 हाइवे हैं। इन पर लगे टोल प्लाजा पर वाहनों से अलग-अलग श्रेणी के हिसाब से टोल टैक्स लिया जाता है। एनएचएआई की तरफ हर साल अप्रैल माह के शुरूआत में टोल प्लाजा की रेट लिस्ट में संशोधन किया जाता है। इस बार भी एनएचएआई ने टोल प्लाजा पर दो से तीन फीसदी तक की बढ़ोतरी तय की है। हालांकि, कुछ स्थानों पर इससे ज्यादा या कम की भी बढ़ोतरी हो सकती है।

रूटीन के साथ-साथ यह बढ़ोतरी मासिक पास में भी की गई है। दो से तीन फीसदी की बढ़ोतरी होने के बाद वाहन मालिकों को 5 से 10 रुपये तक अधिक टोल टैक्स देने होंगे। कुछ टोल प्लाजा पर नई रेट लिस्ट जारी कर दी गई है, जबकि कुछ पर 31 मार्च से पहले रेट लिस्ट भेजी जाएगी। हालांकि, एक अप्रैल से टोल बढ़ाने की जानकारी सभी को दे दी गई है।
विज्ञापन


31 मार्च की रात से नई रेट लिस्ट लागू कर दी जाएगी। खास बात यह है कि कामर्शियल वाहनों के साथ-साथ सामान्य वाहनों पर भी इसका असर पड़ेगा। गौरतलब है कि एनएचएआई ने पिछले वर्ष भी टोल में वृद्धि की थी।
विज्ञापन

हरियाणा में एनएचएआई के हाइवे पर टोल

टोल बैरियर - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में एनएचएआई के छह हाइवे पर टोल प्लाजा हैं। इनमें दिल्ली-आगरा एनएच-2, दिल्ली-गुरुग्राम एनएच-8, दिल्ली-हिसार एनएच-10, पानीपत-अंबाला एनएच-1, रोहतक-बावल एनएच-71 और रोहतक-पानीपत एनएच-71-ए शामिल है। इन हाइवे की लंबाई करीब 2622.48 किलोमीटर है। जिन पर नौ स्थानों पर टोल प्लाजा बने हैं।

मकड़ौली टोल से गुजरते हैं लगभग 6 हजार वाहन
रोहतक-पानीपत एनएच-71-ए पर स्थित मकड़ौली टोल से प्रतिदिन लगभग 6 हजार वाहन गुजरते हैं, जिनसे रोजाना लगभग 18 से 20 लाख की आय होती है। हालांकि, कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि इस टोल पर उन्हें रोजाना करीब 10 लाख रुपये का घाटा हो रहा है। वाहनों की संख्या उम्मीद से कम है, जिस कारण कम आय हो रही है।

एनएचएआई ने एक अप्रैल से नई रेट लिस्ट जारी की है। 31 मार्च की रात से उसे लागू कर दिया जाएगा। यह एक सामान्य प्रक्रिया है। वाहन चालकों पर अधिक भार नहीं पड़ेगा।
- मेजर सतानंद चौहान, सीजीएम मकड़ौली टोल प्लाजा रोहतक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें