फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगा हुआ टोल टैक्स, नई दरें लागू

Fri, 03 Oct 2014 12:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में जहां प्रदेश भर में टोल दरों का मुद्दा छाया रहा, वहीं अब विधानसभा चुनाव के बीच टोल प्लाजा पर बुधवार से नई दरें लागू हो गई। अचानक हुई इस बढ़ोतरी से वाहन चालकों को जोर का झटका लगा।
विज्ञापन


रेवाड़ी से पानीपत के राष्ट्रीय राजमार्ग पर आने वाले टोल प्लाजा पर बुधवार से नई टोल दरें वसूलनी भी शुरू कर दी गई। इन दरों के लागू होने से कार से लेकर बड़े वाहन चालकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पडे़गा।

कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस वे के तहत 83 किमी के टोल रोड पर काम पूरा होने के चलते इन दरों को बढ़ाया गया है। इसके लिए बाकायदा डीघल टोल प्लाजा पर नोटिस भी चस्पा किया गया है।
विज्ञापन


टोल प्लाजा पर चस्पा नोटिस के अनुसार इस रोड का काम पूरा होने के कारण पूरी दरों को लागू किया जा रहा है।

नई दरों के बाद शुल्क

कुरुक्षेत्र एक्सप्रेसवे प्राइवेट लिमिटेड की ओर से लगाई गई नई दरों के अनुसार अब यहां से गुजरने वाले कार चालक को एक तरफ का 35 रुपये और आने-जाने का 55 रुपये शुल्क चुकाना पड़ेगा। पहले यह एक तरफ का शुल्क 25 रुपये और आने-जाने का शुल्क 45 रुपये था।

लाइट कमर्शियल व्हीकल के लिए अब एक तरफ का किराया 60 रुपये तथा दोनों तरफ का शुल्क 90 रुपये होगा। बस व ट्रक के लिए अब यह शुल्क क्रमश: 125 व 190 रुपये होगा।

तीन से छह एक्सिल वाले हैवी व्हीकल के लिए किराया 200 व 300 रुपये होगा। ओवरसाइज व्हीकल का किराया अब 240 व 365 रुपये होगा।
विज्ञापन

टोल समाप्त करने की होती रही है मांग

टोल प्लाजा पर लिए जाने वाली राशि के विरोध में पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन हुए थे। लोगों ने इसे बंद किए जाने की मांग भी की थी। टोल हटाओ संघर्ष समिति का गठन भी किया गया था।

इसके बाद हरियाणा सरकार से यह उम्मीद की जा रही थी कि टोल हटाया जाएगा। हालांकि बीस किलोमीटर तक रहने वाले वाहन चालकों को पास की सुविधा भी दी गई है, लेकिन टोल के दाम बढ़ने से अधिकांश वाहन चालकों पर तो बोझ बढ़ा ही है।

विपक्ष को मिला मुद्दा
लोकसभा चुनाव में टोल दरों को मुद्दे के रूप में भुनाने के प्रयास में जुटे रहे विपक्षियों के हाथों फिर से मुद्दा लग गया है। हालांकि तकनीकी कारणों से यह रेट बढ़ाए हैं, लेकिन चुनावी माहौल में इसे सत्ता पक्ष के खिलाफ जोर शोर से उठाया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें