फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमारतों के रखरखाव के लिए टोल फ्री नंबर जारी

Wed, 06 May 2015 12:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के उद्यमियों और अमेरिका के एनआरआई प्रमोटर उपक्रम लॉयलहट के चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में लोगों को घरों, व्यवसायिक इमारतों में रेनोवेशन और निर्माण की सर्विस प्रदान करेगी।
विज्ञापन


मेयर पूनम शर्मा ने सेक्टर-22 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में टोल फ्री 1800-1800-7200 सर्विस का उद्घाटन किया। मेयर ने कहा कि उन्हें अपने घर में कई तरह के कामों के लिए अलग-अलग तरह के स्किल्ड और प्रोफेशनल्स की कमी के चलते काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ये सर्विस उनके लिए काफी सुविधाजनक होगी।

लॉयलहट के सह-संस्थापक और पेक एल्युमनी नीरज सूद ने बताया कि घरों और दुकानों में रूटीन रिपेयर और रख रखाव के अलावा लॉयलहट ने बड़ी संख्या में प्रोफेशनल्स के साथ भी करार किया है। जिनमें आर्किटेक्ट, इंटीरियर डिजाइनर, वास्तु कंसल्टेंट शामिल हैं जो बड़ी रिपेयर, रेनोवेशन या निर्माण कार्यों के लिए लोगों को तुरंत और सुविधाजनक दरों पर सेवाएं प्रदान करेंगे।
विज्ञापन


नीरज सूद ने बताया कि लॉयलहट पहले ही कारपेंटर, प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, राजमिस्त्रियों की एक बड़ी टीम तैयार कर चुकी है और उनके काम के निरीक्षण के लिए इंजीनियरों की भी टीम है। जो कि ग्राहकों की कॉल सुनेगी और मौके पर काम का आकलन कर जरूरी प्रबंध करेगी।

लॉयलहट के डायरेक्टर प्रदीप गुप्ता कहा कि कंपनी ने एक कॉल सेंटर भी स्थापित किया है जो कि पूरे हफ्ते सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा। ये सेंटर ग्राहकों की जरूरतों को समझने के साथ ही फील्ड स्टाफ के साथ ही कोऑर्डिनेशन बनाकर रखेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें