फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेक्टर-26 मंडी में टॉयलेट व्यवस्था बदहाल, आढ़ती परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 की अनाज मंडी में टॉयलेट व्यवस्था बदहाल होने से आढ़तियों और कामगारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में मौजूद छह टॉयलेट में से दो खराब पड़े हैं जबकि महिला टॉयलेट तक पहुंचने की व्यवस्था भी ठीक नहीं है जिससे महिलाओं को दूर जाना पड़ता है। इसकी बार-बार शिकायत के बाद भी नगर निगम की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा। यही नहीं, सफाई के लिए टीम भी मौके पर नहीं पहुंच रही। इससे मंडी में गंदगी और असुविधा लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-26 मंडी के बदहाल शौचालयों की अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद मार्केट कमेटी हरकत में आई है। प्रशासक पवित्र सिंह ने सचिव को मामले की जांच कर नगर निगम को पत्र लिखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा खुले में पेशाब की समस्या को रोकने के लिए भी तुरंत व्यवस्था करने को कहा गया है। मंडी के सभी टॉयलेट नगर निगम के अधीन हैं और ठेके पर दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें